जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के दो कांस्टेबलों के साथ एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना बाइक, टेंपों ट्रैवलर को ओवरटेक करते समय हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है।
बिरही पुलिस चैक पोस्ट के पास बदरीनाथ हाईवे पर चमोली से आ रहे टैंपों ट्रैवलर्स यात्री वाहन संख्या डीडी 01 एम 9285 और बिरही की ओर से आ रही बाइक नंबर यूके 11 ए 2825 के बीच आमने— सामने की भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार कांस्टेबल सचिन और जयवीर गोपेश्वर पुलिस इनमें तैनात थे। दीपक पुराना बाजार चमोली का रहने वाला था।

