फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
बाइक सवार तीन दोस्तों की ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि तीसरे दोस्त की मृत्यु अस्पताल में हुई। तीनों ही दोस्तों की आयु 20 साल से कम थी। घर से बहन से मिलने के लिए निकले थे। मरने वाले युवक बरेली के फरीदपुर के रहने वाले थे।
हादसे के अनुसार उत्तर प्रदेश के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में हादसा हुआ। फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी रोहित सक्सेना (20) सोमवार की दोहपर को अपनी बाइक से अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसका दोस्त मोहल्ले का लकी सागर (17) और अवनीश उर्फ छोटू (19) भी मिल गए तो वे भी एक बाइक पर ही सवार हो गए।जब वे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लकी और रोहित की मौके पर मौत हो गई। जबकि अवनीश उर्फ छोटू ने फरीदपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मीरानपुर कटरा पुलिस ने रोहित और लकी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *