जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री डॉ. सुरेंद्र कुमार मोगा का राज्य अतिथि गृह डामकोठी पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ ने नवीन दायित्व मिलने पर स्वागत समारोह आयोजित किया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र कुमार मोगा ने कहा कि उनको जो दायित्व मिला है। उसका निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पशु कल्याण बोर्ड से मिलने वाली तमाम योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र कुमार मोगा भी महापीठ के पदाधिकारी है। सरकार ने उनको दायित्व देकर पीठ का गौरव बढ़ाया है। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के अनुरूप बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के सर्वसमाज के कल्याण की भावना से काम कर रही है। इस मौके पर साध्वी ऋचा, नेहा, जिलाध्यक्ष देशराज प्रधान, राजेश गौतम, किशन पाल, लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत, भाजपा जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार संदीप कुमार, सतीश कुमार, सतपाल सिंह, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *