जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जमालपुर में गैस एजेंसी के पास हुए एक्सीडेंट में एक युवा की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की दो महीने बाद शादी होनी थी। टक्कर मारने वाला आरोपी कार को लेकर फरार हो गया। युवक की मौत होने पर क्षेत्र में शोक छा गया। शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
जमालपुर कलां झंडा चौक निवासी विजय कुमार प्रजापति अष्ठमी पर कन्या पूजन कर अपने घर से निकला था। जैसे ही स्कूटी जिसका नंबर यूके 08 एयू 1799 पर सवार युवक विजय गैस एजेंसी के सामने पहुंचा तो दिल्ली नंबर की कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क पर गिर गया। उसी समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। इससे विजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की दर्दनाक मौत होने पर क्षेत्र में शोक छा गया। युवक विजय की 2 महीने बाद शादी होनी थी।
फाइल फोटो — विजय प्रजापति