जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में नशे में हुड़दंग करने वाले उत्पाती हरियाणा के नहीं थे, बल्कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले ​के थे, जबकि तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बिना जांचे परखे अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन्हें हरियाणा का बताकर बदनाम किया था। हालांकि हरियाणा का बार्डर बागपत जिला है और दोनों स्थानों की भाषा मिलती जुलती है, ऐसे में अपनी वीडियो शेयरिंग के चक्कर में मात खा बैठे।
आजकल नया ट्रेंड चल पड़ा है। हरिद्वार ऋषिकेश के कुछ युवा हरियाणावाद तो उधर के लोग धर्मनगरियों के नाम पर वीडियो बनाकर अपने को चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, कुछ लोगों को राजनीति में उतरने या चमकाने का चस्का लगा हुआ है। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित हरकी पैड़ी का जाना पहचाना नाम है। वे तैयार होकर सुबह से शाम तक अपने को मीडिया में चमकाने के लिए नए—नए हथकंडे अपनाते हुए नजर आते हैं। उन्होंने 26 मई की रात को अपर रोड की सड़क पर कुछ युवकों की वीडियो रिकार्ड की, जोकि नशे में धुत थे। उज्जवल पंडित ने उन्हें हरियाणा निवासी होना बताया। जब वे स्नान करने लगे तो उन्हें पुलिस से पकड़वाने का भी सराहनीय काम किया। लेकिन पुलिस जांच में वे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवासी निकले।
नगर कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने अपील करते हुए कहा कि धार्मिक नगरी हरिद्वार की गरिमा बनाए रखें। नशे की हालत में हुड़दंग, पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
ये पकड़े गए आरोपी
1. राजीव पुत्र चंदन निवासी ग्राम साकरोद, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत (उ०प्र०)
2. ⁠विपिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी नूरपुर खालसा, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत (उ०प्र०)
3. ⁠कपिल शर्मा पुत्र महिपाल निवासी ग्राम साकरोद, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत (उ०प्र०)
4. ⁠विकास पुत्र राजेंद्र निवासी नूरपुर खालसा, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत (उ०प्र०)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *