जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार तहसील में महिला पटवारी का निजी सहायक रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। मामले में महिला पटवारी भी शक के दायरे में आ गई है। विजिलेंस उनसे भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। कार्रवाई देहरादून की विजिलेंस ने की है। सहायक ने प्लॉट के दाखिज खारिज के नाम पर करीब पांच हजार रुपये की रिश्वत ली थी। मामला सामने आते ही ​तहसील का स्टाफ नजर नहीं आया।
हरिद्वार तहसील का रिश्वत कांड में बुरा हाल है। जबकि पूर्व में भी कई लेखपाल और कानूनगो ट्रैप होते रहे हैं, लेकिन इस बार पटवारी या लेखपाल का सहायक रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। हालांकि कुछ पटवारी ईमानदार है, जायज तरीके से ही रिश्वत लेते हैं, लेकिन कुछ तो ऐसे है कि बिना रिश्वत के काम ही नहीं करते। हालांकि रिश्वत बड़े अधिकारियों के नाम पर ली जाती है। बताया जाता है कि तहसील की एक बड़ी अधिकारी तो बिना रिश्वत के हस्ताक्षर ही नहीं करती। सूत्रों की माने तो वह काम न करने के बहाने में सिरदर्द बता देती है। रिश्वत मिल जाए तो किसी भी समय काम हो जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *