जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मां गंगा के किनारे शराब बेचने के वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। आरोपी सुमित को शराब के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि इस क्षेत्र को अंग्रेजी शासन काल में ड्राई घोषित किया हुआ है, लेकिन न पीने वाले मान रहे है और न ही पिलाने वाले।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल haridwar

पंतद्वीप पार्किंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति के पास माँ गंगा के किनारे अवैध शराब बेंच रहा था। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और नगर कोतवाल रितेश शाह को आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। नगर कोतवाल रितेश शाह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौक़े से सुमित पुत्र सुभाष, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर तिराहा, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कार्रवाई की गई।

कोतवाल रितेश शाह

इंस्पेक्टर रितेश शाह का कहना है कि अवैध काम किसी भी प्रकार का हो, ​बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई होगी।
बरामदगी
— 44 बोतल इंपीरियल ब्लू
— 39 बोतल रॉयल स्टैग
— 235 टेट्रा पैक माल्टा मार्का शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *