जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
थाईलैंड में अब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। थाईलैंड के अयोथ्या में थाईलैंड के प्रथम श्रीराम मंदिर की स्थापना हेतु निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का थाईलैंड के लिए चार दिवसीय भव्य एवं ऐतिहासिक आध्यात्मिक प्रवास आरंभ हुआ है।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम केवल भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण एशिया की सांस्कृतिक आत्मा के केंद्र हैं। जिन मूल्यों पर श्रीराम का जीवन आधारित है—धर्म, करुणा, न्याय, मर्यादा, सत्य और लोककल्याण—वे आज भी दुनिया के प्रत्येक समाज को दिशा प्रदान करते हैं। थाईलैंड की परंपरा और संस्कृति भी श्रीराम की महान विरासत से गहरे रूप से जुड़ी हुई है। “अयोथ्या” नाम स्वयं थाई समाज की श्रीराम भक्ति का प्रमाण है।
थाईलैंड में बन रहा पहला श्रीराम मंदिर भारतीय सनातन संस्कृति के वैश्विक प्रसार, रामायण परंपरा के उज्ज्वल संरक्षण और विश्व बंधुत्व के मंत्र को साकार करने वाला युगांतकारी कदम है।
इसी महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंजन पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज उनके पावन सान्निध्य में यह यात्रात्र केवल एक प्रवास नहीं, बल्कि विश्व में श्रीराम के आदर्शों, आध्यात्मिक चेतना और सनातन धर्म की दिव्यता के पुनर्संचार का वैश्विक महायज्ञ है।
पूज्य महाराज जी का यह चार दिन का आध्यात्मिक दौरा
श्रीराम मंदिर की स्थापना, सनातन संस्कृति के गौरव का विस्तार और भारत–थाईलैंड के धर्म-सांस्कृतिक संबंधों को नए शिखर तक ले जाने का ऐतिहासिक क्षण बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *