जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
बड़ा ही शर्मनाक कारनामा सामने आया है। एक दंपत्ति ने भौंकने पर ही कुत्ते के चार बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मामला गाजियाबाद शहर के अंकुर विहार थाना क्षेत्र का है। हयात एन्क्लेव कालोनी में पति-पत्नी ने कुत्ते के चार बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई। चौथा बच्चा भी बुरी तरह झुलस गया। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
हयात एन्क्लेव कॉलोनी की कहकशा ने बताया कि कुछ दिन पहले पास के एक खाली प्लॉट में मादा कुत्ते ने चार बच्चों को जन्म दिया था। पड़ोस में रहने वाले दंपती कुत्ते के बच्चों के साथ मारपीट करते थे। विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वह चोटिल हो गई।
चार दिन पूर्व रात 10 बजे दंपती ने पेट्रोल डालकर चार बच्चों को आग लगा दी। आग लगाने पर बच्चे भोंकते रहे लेकिन उन्हें रहम नहीं आया। आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। उन्होंने आग को किसी तरह बुझाया। तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वह एक बच्चे का उपचार करा रही हैं।
आरोपित दंपती नशे का कारोबार करते हैं। उनके पास ग्राहक नशीला पदार्थ खरीदने आते हैं तो कुत्ता व उसके बच्चे भौंकते हैं। आरोपितों का डर था कि बच्चे बड़े होकर उनके लिए खतरा बन सकते हैं।
आरोपितों का काला कारोबार बंद हो सकता था। जिस वजह से उन्होंने रात को बच्चों को जलाकर मार दिया। तीनों बच्चों के शव को उन्होंने दफना दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *