जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से तबादला किए पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को रुड़की में एएसडीएम और आकाश जोशी को एसएलओ पर नियुक्त दी है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार जनपद डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किए गए अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर तैनात किया गया है। डिप्टी कलेक्टर/उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार आकाश जोशी (पीसीएस) को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार एवं प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख के पद पर तैनात किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभागी से लागू होंगे।
डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार/ अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी पद से कार्यमुक्त किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभागी से लागू होंगे।

