जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जूस कंट्री के सामने हरिद्वार रोड की हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। दिल्ली नंबर की गाड़ी ने पल्सर जिसका नंबर Uk 07 DF 6707 है, उसे टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। मृतक युवा जवान है। दुर्घटना के दौरान आसपास के लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।


