प्रेसक्लब हरिद्वार परिसर

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रेसक्लब हरिद्वार की कार्यकारिणी ने पत्रकारों के हितों में बड़ा सांगठनिक निर्णय लिया है। हर पत्रकार के हित में परिवार को आगे बढ़ाने को शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य समस्याओं के निवारण को हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही पत्रकारिता की गरिमा को सुधारने के लिए नित नए बन रहे संगठनों के खिलाफ प्रस्ताव पास किया के ऐसे कथित पत्रकार प्रेसक्लब परिसर से दूर रखे जाएंगे।
बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार की हुई कार्यकारिणी की बैठक में निम्न प्रस्ताव पास किए गए। प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा के निर्देशन में हुई बैठक में निर्णय लिए गए। जिनमें —
1— हरिद्वार में कथित प्रेस क्लब के सदस्यों की प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रवेश का रोक लगाई गई। फर्जी तरीकों से अलग अलग नाम से प्रेस क्लब का गठन करने वाले कथित फर्जी पत्रकारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
2— नव वर्ष 2026 में क्लब के सदस्यों को वृंदावन की यात्रा कराई जाएगी।
3— प्रेस क्लब हरिद्वार के सदस्यों के बच्चों की शादी एवं गृह प्रवेश जैसे शुभ अवसर के मौके पर 5100 रुपए तक का उपहार दिया जाएगा।
4— प्रेस क्लब के सदस्यों स्वलंबी और सशक्त बनाने के लिए 10000 से 20000 रुपए तक की सहयोग राशि बिना ब्याज के उधारी के रूप में दी जाएगी, लेकिन इसके लिए शर्ते लागू होगी।
5— प्रेस क्लब के सदस्यों के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानो में एडमिशन के समय आवश्यकता पड़ने पर 20000 से लेकर 50000 रुपए तक की मदद बिना ब्याज के उधारी के तौर पर दी जाएगी। ये ऋण भी निमयमानुसार और शर्तों के आधार पर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *