जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड शासन ने 19 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदलने के साथ 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें में हरिद्वार को 3 पीसीएस मिले हैं, जिनमें से अनु सचिव राजेंद्र सिंह झिंक्वाण ने सूची जारी करते हुए सभी को तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए है।
तबादला सूची के अनुसार दो उप मेलाधिकारी बनाए गए हैं, जबकि एक अधिकारी को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया हैं। तबादला सूची के अनुसार —
हरिद्वार में भेजा इन्हें —
चंपावत में तैनात डिप्टी कलेक्टर आकाश जोशी को उप मेलाधिकारी हरिद्वार भेजा गया है। इन्हीं के साथ ही मंजीत सिंह गिल को उप मेलाधिकारी बनाया गया है।
रुद्रप्रयाग से अनिल कुमार शुक्ला को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है।
अरविंद कुमार पांडेय को सीडीओ नैनीताल बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को चीनी मिल डोईवाला का अधिशासी निदेशक के पद से हटाया गया है। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती से डिप्टी कलेक्टर पद से हटाया गया है।
अन्य जिलों में पीसीएस —


सीनियर पीसीएस प्रत्यूष सिंह को एमडीडीए के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नुपूर को चीनी मिल डाईवाला का अधिशासी निदेशक बनाया गया है।
राहुल शाह को नैनीताल जिले से उधमसिंहनगर भेजा गया है।
संदीप कुमार को टिहरी से पौड़ी का डिप्टी कलेक्टर।
ललित मोहन तिवारी को बागेश्वर से पिथौरागढ़ भेजा गया है।
आईएएस सूची
सीनियर आईएएस मीनाक्षी सुंदरम से आवास आयुक्त प्रमुख सचिव, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासन का जिम्मा ले लिया है।
शैलेश बगौली से पेयजल सचिव हटा दिया है।
सचिव कुर्वें को चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
दिलीव जावलकर से आॅडिट निदेशक और बीबीआरसी पुरुषोत्तम से सहकारिता सचिव की जिम्मेदारी हटा दी है।
डॉ आर राजेश कुमार को आवास आयुक्त प्रमुख सचिव, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
दीपेंद्र चौधरी से सचिव— सचिवालय प्रशासन आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा है।
विनोद कुमार सुमन से सचिव— सामान्य प्रशासन, परियोजना निदेशक विभाग ले लिया है।
रणवीर ​सिंह चौहान को सचिव— पेयजल, सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ अहमद इकबाल को सचिव — सहकारिता विभाग सौंपा है।
रंजना राजगुरू को सचिव— आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग सौंपा है।
आनंद स्वरूप को सचिव— खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी सौंपी है।
देव कृष्ण तिवारी को सचिव नियोजन का जिम्मा सौंपा है।
उमेश नारायण को सचिव— पुनर्गठन भाषा विभाग का जिम्मा सौंपा है।
राजेंद्र कुमार को सचिव— सामान्य प्रशासन विभाग सौंपा गया।
विजय कुमार जोगदांडे को अपर सचिव— निर्वाचन।
अनामिका को नैनीताल का सीडीओ से हटाते हुए बध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
प्रवीण कुमार को निदेशक — शहरी विकास निदेशालय, देहरादून अपर नगर आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनमोहन मैनाली को निदेशक आॅडिट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *