जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिडकुल हरिद्वार की टीम ल्यूमिनस द्वारा नेताजी सुभाष चन्द बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में पौधारोपण किया। छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार सिडकुल स्थित ल्यूमिनस प्लांट से साक्षी चौहान (सीनियर मैनेजर HR) व उनके साथ आए लगभग 20 अधिकारी व स्टाफ द्वारा छात्रावास में 20 फल, औषधीय और छायादार वृक्ष लगाए गए।

जिससे भविष्य में इनका लाभ छात्रावास के छात्रों को फल और छाया के रूप में मिलेगा। इस अवसर पर साक्षी चौहान ने कहा कि हमे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। जिससे हम पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। हम भविष्य में भी छात्रों के साथ पर्यावरण को बचाने हेतु विभिन्न ऐक्टिविटी आयोजित करेंगे। इस अवसर पर ल्यूमिनस की तरफ से प्रशांत कुमार (सीनियर मैनेजर QA ), उमेश प्रसाद (सेफ्टी इंचार्ज) सहित 20 लोग समलित हुए। छात्रावास की तरफ से इस अवसर पर नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, चंद्रकिरण, हरिओम, रुस्तम, अंकित कुमार, रामकुमार उपस्थित रहें। वार्डन द्वारा छात्रावास में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया गया व आभार व्यक्त किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *