जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के नए मंत्री बनने के बाद सभी जिलो के प्रभारी मंत्री बनाए गए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्य के पर्यवेक्षण में प्रभार दिए गए है। जिनमें दो मंत्रियों को दो—दो जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी है।
मंत्रियों को जारी हुए जिले —
गणेश जोशी को टिहरी और रुद्रप्रयाग
सतपाल महाराज को हरिद्वार,
सुबोध उनियाल को देहरादून
प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंहनगर
रामसिंह कैडा को बागेश्वर
मदन कौशिक को पौड़ी
भरत चौधरी को चमोली और चंपावत
खजान दास को नैनीताल
सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी
रेखा आर्य को पिथौरागढ
धन सिंह रावत को अल्मोड़ा

