जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा एवं व्यापारी नेता नितिन चौहान को राज्य व्यापार मंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारी हितों की अनदेखी करने वालों एवं शोषण करने वालों के खिलाफ सख्ती से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने को व्यापारियों को जोड़ने का काम किया जाएगा।
शनिवार को राज्य व्यापार मंडल की ओर से मध्य हरिद्वार में एक होटल में आयोजित बैठक में संगठनात्मक विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र चौटाला ने की। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नितिन चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों का कोई भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन उनके हितों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेगा। जिम्मेदारी मिलने पर नितिन चौहान ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल, प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल, प्रदेश महामंत्री अतुल गुसाईं, प्रदेश संरक्षक सरिता पुरोहित, प्रेदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति आदि पदाधिकारी शामिल हुए।

