जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ग्राम अजीतपुर में बने कूड़ा प्रबंधन केंद्र और बायो गैस प्लांट का लोकार्पण पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। उन्होंने कहा कि दोनों सुविधाओं से पर्यावरण संरक्षण में अह्म योगदान होगा। उन्होंने कहा​ कि भाजपा की मोदी सरकार का स्वच्छता और सुविधाओं पर पूरा जोर है। उन्होंने निर्माता कंपनियों से कहा कि अन्य गांवों में भी इस प्रकार की सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है।
सोमवार को ग्राम अजीतपुर की ग्राम पंचायत में हिन्दुस्तान यूनिलीवर और स्वयंभू इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बनाए गए दो प्लॉटों का लोकार्पण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मूलभूत ​सुविधाओं उपलब्ध कराने के साथ कूड़ा प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण काम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के नेतृत्व में कूड़ा प्रबंधन और इससे बायो गैस बनाने पर पूरा काम किया जा रहा है। क्योंकि कूड़ा उठने पर उसका ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है और अब कूड़े से बिजली, गैस, जैविक खाद आदि सामग्री बनाकर उनका लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान यूनिलीवर के एचआर हेड संतोष गुप्ता ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इससे गांव का कूड़ा समय से उठेगा और इससे बनने वाली बायो गैस से भी फायदा मिलेगा। जो गैस पैदा होगी उससे आंगनबाड़ी और मिड—​मील बनाने में उपयोग होगा। कूड़े से निकले खाद से पौधे उगाएं जाएंगे।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ प्रणव यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, श्रवण चौहान, विवेक चौहान, पूर्व मायाराम कश्यप, सचिन कश्यप, कटारपुर के ग्राम प्रधान सचिन, चांदपुर ग्राम प्रधान अनिल, मिस्सरपुर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि पंकज चौहान, पदार्था प्रधान आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *