छात्र साहिल सारस्वत का फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में रामा यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज डिपार्टमेंट के हॉस्टल के बेसमेंट में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल सारस्वत (24) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे गार्ड जय सिंह ने रक्तरंजित शव देख शोर मचाया तो हड़कंप मच गया। कॉलेज के बेसमेंट में छात्र का लहूलुहान शव म‍िलने से दहशत फैल गई। साथी छात्र की खून से सनी लाश म‍िलने की सूचना पर हॉस्‍टल में रहने वाले छात्रों में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से छात्राओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आशा मंडी, मथुरा का रहने वाला था।


कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। साहिल के कपड़े रक्त से सने हुए थे। पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार, संयुक्त पुलिस उपायुक्त आंनद प्रकाश तिवारी, डीसीपी वेस्ट विजय ढुल और एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय के साथ चौबेपुर व बिठूर पुलिस घटना स्‍थल पर मौजूद है।
साहिल एमबीबीएस ओल्ड ब्वॉयज हॉस्टल के रूम नबंर 127 में बिहार निवासी एमबीबीएस तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले अपने रूम पॉर्टनर अमित गौतम के साथ रहता था। पुलिस अधिकारी अमित से पूछताछ कर रहे हैं। नीचे बेसमेंट में शराब की टूटी बोतल और सिगरेट की डिब्बी भी मिली है। 24 को साहिल का जन्म दिन था जिसकी पार्टी शनिवार को थी जिसमे मीट और शराब के साथ जमकर पार्टी हुई थी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *