जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा शिवालिक नगर मंडल के नवोदय नगर में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 (संगठन पर्व) के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने डॉ निशंक का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने भाजपा के सदस्यता अभियान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य है, बल्कि यह हमारी विचारधारा और विकास योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। डॉ. निशंक ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को पार्टी के कार्यों, उपलब्धियों और जनहित की योजनाओं के बारे में जागरूक करें। “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर घर में भाजपा का सदस्य हो। इसके लिए हमें संवाद स्थापित करना होगा और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देनी होगी।
नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य जनता की सेवा और उनके विकास के लिए समर्पित रहना है। सदस्यता अभियान हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम सीधे लोगों से जुड़ें और उनकी आवश्यकताओं को समझें।” उन्होंने स्थानीय विकास कार्यों के महत्व को भी रेखांकित किया और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क करना है और पार्टी की रीति नितियों से अवगत कराना है सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में पंकज शर्मा,आकाश भारद्वाज, आदित्य चौहान, गोपाल भारद्वाज, विवेक कश्यप, संघर्ष यादव, सुनील भारद्वाज, रजनीश कुमार, मुन्ने सिंह, आकाश चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, नकली राम सैनी, सदस्यता अभियान मंडल टोली रितु ठाकुर, दीपक नौटियाल, जोगिंदर पंवार, अवधेश राय, अशोक शर्मा, पवन सैनी, भानू प्रताप, प्रदीप चंदेल, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, मुकेश रावत,दीपक नौटियाल, महावीर सिंह गोसाई, बलवंत रावत, मुकेश रावत, अवधेश राय, देवेंद्र कंडारी, जोगिंदर पवार, रामनिवास गुर्जर, मनवर सिंह रावत, पवन सैनी, अशोक शर्मा , सुनील कौशिक, केवल सिंह बिष्ट, उपेंद्र श्रीवास्तव, प्रवेश शर्मा, जगत गुर्जर, विक्रम पुंडीर, सचिन त्यागी, गंगोत्री देवी, भागेश्वरी, नीतू चौधरी व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
