जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नए आदेश के तहत हरिद्वार जनपद में अब अधिकांश थानों को कोतवाली का दर्जा मिल गया है। जनपद में केवल एक थाना रह गया है। अब यूं कहें कि सब—इंस्पेक्टर यानि दरोगा नहीं, केवल इंस्पेक्टर यानि निरीक्षक ही कानून व्यवस्था कायम कराने का नेतृत्व करेंगे। जनपद में 11 कोतवाली का चार्ज इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया हैं। केवल अभी 5 पुलिस स्टेशनों में प्रक्रिया शेष है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने 25 अप्रैल— 2025 को प्रदेश के 58 थानों को कोतवाली में उच्चीकृत किया था। जिनमें हरिद्वार के श्यामपुर, कनखल, पथरी, बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल को कोतवाली का दर्ज दिया। जिसे अब लागू कर दिया गया है। हरिद्वार जिले में अब केवल बुग्गावाला थाना रह गया है। जहां पर केवल सब इंस्पेक्टर का पद है। हालांकि वहां की व्यवस्था इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए भगवान मेहर संभाल रहे हैं।
हरिद्वार जनपद में 16 पुलिस स्टेशन हैं, जिनमें 15 कोतवाली और एक थाना है। पुलिस स्टेशन सर्किल अधिकारियों (सीओ) 7 सर्किल हैं, जिनमें सिटी हरिद्वार, श्यामपुर, रुड़की, मंगलौर, पथरी, लक्सर और सदर हैं।
ये हैं इंस्पेक्टर और कोतवाली
इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी लक्सर
इंस्पेक्टर राजीव रौथाण भगवानपुर
इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव गंगनहर
इंस्पेक्टर आशुतोष राणा रानीपुर
इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट सिविल लाइन
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत कनखल
इंस्पेक्टर विजय सिंह बहादराबाद
इंस्पेक्टर दिग्पाल कोहली खानपुर
इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह मंगलौर
इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ज्वालापुर,
इंस्पेक्टर रितेश शाह नगर कोतवाली
शेष थानों या कोतवाली की​ स्थिति
— इन स्टेशनों में अभी तक —
सिडकुल में ​नितेश शर्मा,
कलियर में रविंद्र कुमार,
झबरेड़ा में अजय शाह,
पथरी में मनोज नौटियाल,

इंस्पेक्टर भगवान मेहर बुग्गावाला
हालांकि बुग्गावाला अभी थाना है, लेकिन उसका चार्ज इंस्पेक्टर के हवाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *