जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा 15 अगस्त 2026 को होटल प्रशांत ग्रैंड, शिवालिक नगर में महिलाओं के लिए तीज कार्यक्रम तीजोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। जिसकी संयोजिका तृप्ति गुप्ता एवं दिव्या वार्ष्णेय रही। कार्यक्रम का संचालन सुचिता गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रुचि वार्ष्णेय रही। कार्यक्रम में भजन, गायन, नृत्य फनी गेम एवं तीज क्वीन कंपटीशन आदि का आयोजन किया गया। भावना गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। सभी महिलाओं ने परिवार सहित तीज महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया और खूब इंजॉय करा। संस्था अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता ने सभी आगंतुक परिवारों का स्वागत किया और कार्यक्रम संयोजक एवं कार्यक्रम संचालिका को सफल प्रोग्राम देने के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी को कहा कि समाज में एकजुट रहे और समाज की शक्ति बने तभी समाज का विकास होगा।


संस्था महामंत्री उपेंद्र आर्य ने बताया कि 15 अगस्त के अवसर हमारी संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय को उनके कार्य क्षेत्र विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर UPCL हरिद्वार में विश्वसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। समस्त कोर कमेटी सदस्यों एवं संरक्षकों द्वारा मुकेश वार्ष्णेय को फूलों की माला पहनकर एवं शॉल उड़ा कर सम्मान दिया गया।


कार्यक्रम में श्रीमती डॉली गुप्ता, अल्पी आर्य, शिखा गुप्ता, मीनू वार्ष्णेय, कोमल गुप्ता, सीता गुप्ता, गीता वार्ष्णेय, रोशनी गुप्ता, सरिता आर्य, अंजुम गुप्ता, शालिनी गुप्ता, वीर वाला गुप्ता, पुष्प लता गुप्ता, नेहा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, रचना गुप्ता, यामिनी गुप्ता, नीलम गुप्ता, विनेश चंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, रामगोपाल वार्ष्णेय, हरिओम गुप्ता, किशन स्वरूप गुप्ता, रोहित वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय, रोहित गुप्ता, संजीव गुप्ता, मेवांद्रशा वार्ष्णेय, मयंक गुप्ता, ललित गुप्ता, संदीप गुप्ता, पियूष वार्ष्णेय, यश वार्ष्णेय, चंद्रेश आर्य, निधीश वार्ष्णेय, निर्मल वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, सत्यम गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, लव, कुश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *