जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचआरडीए ने अवैध निर्माण के बावत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कॉम्पलेक्स को सील किया है। हरिद्वार का आर्यनगर चौक स्थित निर्माण बड़े व्यापारी का है। विभाग की ओर से निरंतर कार्रवाई जारी है। उपाध्यक्ष अंशुल सिंह का कहना है कि नक्शे के विरुद्ध या बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माणों पर कार्रवाई होगी।

एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह

हरिद्वार —रुडकी विकास प्राधिकरण ने शनिवार को अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। जिसमें आर्यनगर चौक ज्वालापुर में गंगा सर्विस स्टेशन के सामने बन रहे कॉम्पलेक्स को सील किया। कॉम्पलेक्स मालिक निरन्तर आदेशों/निर्देशों की अवहेलना करते हुए लगातार निर्माण कार्य करवा रहा था। जिस पर अनाधिकृत निर्माण को प्राधिकरण मुख्यालय की टीम द्वारा पुलिस बल की सहायता से सील किया गया।

एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह

एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह ने बताया कि दूसरा निर्माण सील तहसील भगवानपुर क्षेत्र में किया गया। जोकि सैनी क्लीनिक के सामने मेन मार्केट में मनोज पुण्डीर द्वारा 2 से 3 बीघा भूमि में बनाया जा रहा है। कॉम्पलेक्स में लगभग 50-60 दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसे शाखा-कार्यालय रूड़की की टीम द्वारा पुलिस बल की सहायता से सील किया गया। सचिव मनीष सिंह ने कार्यस्थल पर अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को हिदायत दी गयी कि किसी भी दशा में सील को क्षतिग्रस्त न करें। सील क्षतिग्रस्त करने की दशा में नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। उनका कहना है कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *