ब्यूरो रिपोर्ट

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि कैंटर और दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई, वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पताल भेजा है। कार सवार आगरा से दिल्ली जा रहे थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। B पुलिस के अनुसार घटना रात डेढ़ बजे की है। खंदौली में 161 किलोमीटर पर ट्रक और कैंटर में टक्कर हो गई थी। जिससे कैंटर ओवरटेकिंग लेन में आ गया। बताया जाता है कि कैंटर का चालक केबिन से निकलकर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था। इसी दौरान गोरखपुर से नोएडा जा रहे कार सवार लोग दुर्घटना वाहन को देखने के लिए रुक गए। इस बीच पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने कैंटर चालक समेत चार लोगों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मृत्यु हाे गई।

लोनी के अनिल कुमार सिंह की कार

पुलिस के अनुसार दिल्ली के नंबर की कार के मालिक लौनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह हैं। कार नंबर के आधार पर अनिल के स्वजन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर से नोएडा आ रहे थे। मरने वालों में एक कार चालक अनिल कुमार सिंह हैं। उनके साथ बैठी कार सवारियों की पहचान नहीं हो सकी है। कैंटर चालक की भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *