जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अखिल भारतीय मुलतान संगठन की ओर से हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर 115वीं श्री मुलतान जोत महोत्सव का भव्य आयोजन किया। हरकी पैड़ी पर पहुंचने से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसका जगह—जगह भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद गंगा में दुग्ध की होली के साथ गंगाजल डालते हुए गंगा स्नान किया। महोत्सव में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने गंगा स्वच्छता का ध्यान रखा। यात्रा में कई फिल्मी स्टारों के डुप्लीकेट आकर्षक का केंद्र रहे।
रविवार को मुलतान जोत महोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। सूखी नदी से शोभायात्रा निकाली गई। 115वीं मुलतान जोत महोत्सव में हरकी पैड़ी पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मां गंगा संग दूध की होली खेली। इस दौरान श्रद्धालु पिचकारियों से एक दूसरे पर दुग्ध और गंगाजल डालकर स्नान किया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हर हर गंगे के जयकारे लगाए और धूमधाम से मुलतान जोत महोत्सव मनाया। अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष महेंद्र नागपाल ने बताया कि बंटवारे से पहले साल 1911 में पाकिस्तान के मुलतान शहर से रूपचंद नाम के एक भक्त ने भाईचारे और शांति की कामना के लिए हरकी पैड़ी तक पैदल पहुंचकर गंगा ने जोत अर्पित की थी। तब से लगातार मुलतान समाज हर वर्ष यहाँ पहुंच कर मां गंगा से पूरे हर्षोल्लास के साथ दूध की होली खेलता है। और माँ गंगा में जोत प्रवाहित करता है। इसके बाद से लगातार ये परंपरा जारी है। देर शाम को शोभायात्रा निकालकर मां गंगा को जोत अर्पित की गई। डॉ महेंद्र नागपाल ने बताया कि आयोजन के दौरान हरकी पैड़ी पर सतरंगा माहौल दिखाई दिया।
जोत महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मां गंगा की बड़ी ही कृपा है कि हम सभी मां गंगा की गोद में आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और सर्वसमाज में शांति और सद्भाव हो, इसके लिए मां गंगा से प्रार्थना की है। जो पिछली सरकारे नही कर पाई वो दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार कर रही है। डॉ महेंद्र नागपाल ने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मेयर किरण जैसल और स्थानीय पुलिस प्रशासन का व्यवस्थाओं में सहयोग करने पर आभार जताया।
इस मौके पर सुरेंद्र आहूजा, महेंद्र मनचंदा, जेआर चोपड़ा, सुमित नागपाल, एमएल ढींगरा, रमेश धोरानी, त्रिलोक नागपाल, दीपक बजाज, सतपाल अरोड़ा, दीपक गांधी, योगेश वर्मा, साहिल कथूरिया, तरूण अरोडा, राम रघुवानी, नीरज भंडारी, अश्विनी अरोड़ा, मदन कपूर, संयोग अरोड़ा, दर्शन बजाज, मीतू कोहली, विनायक खुराना, प्रतीक गुप्ता, विशम्बर नागपाल, विकास साहनी, मुकेश तलवार, राजेश मदान, समीर खुराना आदि शामिल हुए।
ये हुए शामिल
मुलतान जोत महोत्सव में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने जोत महोत्सव में युवाओं को शामिल होने और परंपरा को जारी रखने को आह्वान किया। इस मौके पर फिल्म अभिनेता के रूप में अमिताभ बच्चन, बाबा रामदेव, अक्षय कुमार के डुप्लीकेट भी शामिल हुए।
एक सप्ताह तक हुए धार्मिक कार्यक्रम
जोत महोत्सव से पूर्व एक सप्ताह तक धार्मिक कार्यक्रम हुए। जिसमें अखंड पाठ, जागरण, विशाल यज्ञ, भंडारा, रासलीला, 100 कुंडों का सुंदर कांड यज्ञ, श्री रामायण का पाठ एवं प्रवचन आदि विश्व शांति के कल्याण के लिए समारोह आयोजित किए गए।