जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहनों के चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 45 चालकों पर कार्रवाई करते हुए 11 वाहन सीज किए और उनसे 24,500 रुपये वसूले। हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह की चेतावनी है कि कानून एवं यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नशे मे वाहन चलाना, ओवरस्पीड, नो एण्ट्री प्रतिषेध, गलत दिशा से वाहन चलाना, रैश ड्राईविंग, स्टैड ड्राईविंग, प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध प्रभावी रूप से कार्रवाइ्र करने के निर्देश दिए। उक्त निर्देश के अनुपालन में एसपी सिटी, सीओ के निर्देशन में नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने 22 अगस्त की शाम 8 बजे से आधी रात वाहनों की चेकिंग की। जिसमें चण्डी चौक, ब्रह्मपुरी तिराहे, रोडवेज बस अड्डा रात्रि तक चेकिंग अभियान चलाया गया।
इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों 11 व्यक्तियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तारी कर (11) वाहन जिसमें (दो कार, दो ई—रिक्शा, सात बाइकें) सीज किए। इन वाहनों के चालको के ड्राइविंग लाईसेंस, निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं। 45 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 24,500 रुपये वसूला गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के साथ कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

