जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल के निर्देशानुसार हरिद्वार महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, मन्नू रावत और जिला मंत्री सोनिया अरोड़ा की ओर से इमलीखेड़ा पहुंचकर हथकरघा उद्योग से जुड़े हथकरघा कर्मी बहनों और भाइयों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।
हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सरकार अपने बुनकरों को दुनिया का सबसे बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए एक स्पष्ट रणनीति के साथ काम कर रही है।” उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत के एमएसएमई, बुनकरों, कारीगरों और किसानों के उत्पादों को दुनिया भर के बाजारों तक पहुंचाने के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने ऐसी विभिन्न कंपनियों के प्रमुख व्यक्तियों के साथ हुई सीधी चर्चा पर प्रकाश डाला, जिनके पास दुनिया भर में बड़े स्टोर, खुदरा आपूर्ति श्रृंखला, ऑनलाइन प्लेटफार्म और दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों ने अब भारत के स्थानीय उत्पादों को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, “चाहे मोटे अनाज हों या हथकरघा उत्पाद, ये बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इन उत्पादों को दुनिया भर के बाजारों में ले जाएंगी।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उत्पाद भारत में बनाए जाएंगे और इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा आपूर्ति श्रृंखला का उपयोग किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *