जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर फिर से तोजपोशी प्रो हेमलता कृष्णमूर्ति की हो गई है। उन्हें ढोल नगाड़ों के सम्मानित करते हुए कुलपति की कुर्सी पर आसीन किया गया है। विश्वविद्यालय में फिर से शिक्षण माहौल ठीक होगा।
जुलाई के प्रथम सप्ताह में गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में उपजे विवाद की गाज अब प्रभारी कुलपति प्रो. हेमलता कृष्णमूर्ति को हटा दिया गया था। कुलाधिपति एसके आर्य ने प्रभारी कुलपति के विस्तार आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें उनके मूल पदस्थापन स्थान पर रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए थे। अगस्त 2024 में प्रो. हेमलता कृष्णमूर्ति को गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति का दायित्व सौंपा गया था।
कुलपति प्रो हेमलता कृष्णमूर्ति