भाजपा से निष्कासित महिला नेत्री अपने प्रेमी के साथ पुलिस हिरासत में।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा की नेत्री अय्याशी के चक्कर में रिश्ते नाते सभी भूल बैठी थी, उसने अपने प्रेमी को अपनी सगी बेटी की ही इज्जत तक परोश दी। भाजपा नेत्री अपने पति के रूपयों को भी खूब उड़ा रही थी। पति ने अपनी अय्याश पत्नि को उसके प्रेमी के साथ अपने ही घर में रंगेहाथ पकड़ा था, खूब मारपीट भी हुई थी। लेकिन वह यहां भी नहीं मानी और प्रेमी के साथ योग होटल शिवमूर्ति के पास रहने लगी। जहां उसकी पीड़ित बेटी की शिकायत पर पुलिस ने जांच के साथ मेडिकल और ब्यान दर्ज कराकर आरोपी महिला नेत्री के साथ उसके प्रेमी सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा अपनी ही सगी नाबालिग बेटी से अपने बॉयफ्रेड समेत अन्य लोगों से यौन शोषण कराये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष की सगी 13 साल की नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर अपने बॉयफ्रेड व अन्य लोगों से यौन शोषण कराने का गम्भीर आरोप लगाते हुए कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपों की जांच के बाद आरोपी भाजपा महिला नेत्री को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी महिला नेत्री के बॉयफ्रेड समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा हैं कि भाजपा महिला नेत्री का अपने पति से लम्बे समय से विवाद चल रहा है। उसकी नाबालिग बेटी करीब एक माह से अपने पिता के पास रह रही है। जिसके गुमशुम व परेशान रहने को देखते हुए उसके पिता द्वारा बेटी से पूछे जाने पर तब जाकर मामला खुलकर सामने आया है। पीडित बेटी ने खुलासा किया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पुलिस नाबालिग यौन शोषण मामले में भाजपा नेत्री के बॉयफ्रेड सुमित पटवाल को गिरफतार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है।
————————————————
गलत आचरण पर भाजपा ने नेत्री से पाया छुटकारा, रह चुकी मोर्चा की जिलाध्यक्ष
हरिद्वार। भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को गलत आचरण में फंसने के चलते हुए उसे जिलाध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया है। महिला नेत्री के भाजपा में बड़े—बड़े शीर्ष नेताओं से संबंद्ध थे और उनके बलबूते आगे बढ़ रही थी। वह एवीबीपी कार्यकर्ता रही हैं और डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करते हुए राजनीति में कदम रखा।
भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि नेत्री को अगस्त—2024 में पार्टी ने समस्त दायित्व से मुक्त कर दिया था, लेकिन अब गलत आचरण के चलते हुए जिला प्रभारी आदित्य चौहान की सहमति से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *