जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड ऋषियों की देवभूमि में एक साथ दो मामले सामने आए है। दोनों ने रिश्तों को शर्मशार किया है। एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि पूर्व में भी आरोपी ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। तो दूसरी ओर एक फूफा ने अपने साले की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसे भी पुलिस ने जेल भेजने का काम कर दिया है।
मामला— 01 — पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म
पिथौरागढ़ जिले के थल थाना क्षेत्र में पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला आने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की महिला ने पति पर अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि पूर्व में भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से वह आपबीती किसी को नहीं बता सकी और चुप रही। फिर से पिता ने उसके साथ घिनौनी हरकत की तो मां ने हिम्मत जुटाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी। सीओ केएस रावत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया कि पीड़िता आठवीं की छात्रा है।


मामला — 02— फूफा ने किया शर्मशार
थाना कलियर पर शिकायतकर्ता द्वारा नीटू के विरुद्ध अपनी नाबालिग भांजी से जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना कलियर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों व सुरागरसी के आधार पर दबिश देकर आरोपी को 24 घंटे के भीतर हज हाउस पिरान कलियर से हिरासत में लिया।
पीड़िता, जिसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, कुछ माह से अपने सगे फूफा नीटू के घर रह रही थी जिससे आरोपी फूफा पिछले 5–6 माह से जबरन दुष्कर्म करता आ रहा था।
— गिरफ्तार आरोपी —
नीटू पूत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम इमलीखेड़ा थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *