पथरी थाने में हत्यारोपी पुलिस की हिरासत में

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पथरी थानाक्षेत्र के शाहपुर और नसीरपुर गांव के युवाओं के बीच सोशल प्लेटफार्म पर हुई बहस के बाद मेले में हुए झगड़े में एक युवक की हत्या हो गई। पुलिस ने तलवार से वार कर हत्या करने वाले सिख समुदाय के दोनों युवकों को गिरफतार करते हुए हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहना है कि सहनशीलता की कमी आज के युवाओं को गंभीर अपराध की तरफ मोड़ रही है जो समाज के लिए चिंताजनक स्थिति है।
एक जून— 2024 को थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाहपुर में सिख समुदाय के ग्रामीणों के एक दिवसीय मेले मे कुछ लोगों के आपस में झगड़ने की सूचना पर थाना पथरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जिसको घटनास्थल एवं आसपास से प्राप्त जानकारीनुसार शाहपुर के युवकों ने रविन्द्र उर्फ अमन निवासी नसीरपुर खुर्द उर्फ चांचक के गले पर तलवार से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया था। युवक को सरकारी अस्पताल हरिद्वार ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया।
हत्या के गंभीर मामले में आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए गठित पुलिस टीमों ने हत्यारोपियों को रानी माजरा तिराहे से दबोच लिया। पूछताछ में दोनों युवकों द्वारा अपना जुर्म कबूल करने पर उनकी निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई।
हत्या का यह सामने आया कारण
मृतक अमन के बुआ के लड़के का नाम मोहित है जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता है। अभियुक्त गुरमेल द्वारा व्हाट्सएप के किसी ग्रुप में, किसी कंटेंट पर तीखा कमेंट किया गया जिसको पढ़कर मोहित को गुस्सा आ गया, उसने भी सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर जवाब दिया कि इस प्रकार से मत लिखा करो इससे तो हमारा खून खौल जाता है…यह बात गुरमेल को बहुत बुरी लगी। उसके बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इनकी इलेक्ट्रॉनिक बहस बाजी, चलती रही। इसी बीच 1 जून— 2024 को गुरुद्वारा के पास पथरी शाहपुर का मेला लगा जिसमें मोहित आया था। यह जानकारी जब गुरमेल को मिली तो उसने फोन करके मोहित को कहा कि आज मैं भी मेले में आया हूं आकर मिल देखता हूं। तेरा कितना खून खौलता है और बड़े झूले के पास बुला लिया जहां गुरमेल और सरबजीत ने मोहित के साथ मारपीट की जिनके पास तलवार थी। उनसे किसी तरह छूट कर मोहित ने अपने भाई (मृतक) रविन्द्र उर्फ अमन को फोन करके बुलाया। जब मोहित और अमन दोबारा पहुंचे तब सरबजीत और गुरमेल दोनों गुस्से में आ गए और वाद विवाद, कहासुनी एवं मारपीट के बीच अमन के गले में तलवार का गहरा वार लग गया जिसको आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया।
कम समय के भीतर अभियुक्त की गिरफ्तारी से पीड़ित पक्ष द्वारा पथरी पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की गई।
पकड़े गए आरोपित का विवरण-
1- सरबजीत उर्फ गोलू पुत्र धर्म सिंह उर्फ बोन्दू निवासी शाहपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- गुरमेल पुत्र जयपाल निवासी शाहपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार, एसआई नवीन चौहान, एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल मुकेश चौहान, जयपाल चौहान, जितेन्द्र, सुखविंदर, नारायण राणा, अनिल का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *