भाजपा से हरिद्वार नगर निगम के मेयर पद के दावेदार डॉ प्रदीप चौधरी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं। नगर निकाय का चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने ओबीसी का आरक्षण का काम हो या वोटर सूची बनाने का काम, पुरजोर से जारी किया हुआ है। वहीं, चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। हरिद्वार नगर निगम में चुनाव मैदान में उतरने के लिए हरिद्वार के डॉ प्रदीप चौधरी ने अपनी ताल ठोंक दी है। उन्होंने अपना बायोडाटा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचाकर अपनी उपलब्धि बताते हुए समीकरण जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल वे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के माध्यम से जनसेवा में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। वे हरिद्वार की जलभराव, बिजली, पानी और जाम की समस्याओं से अच्छे खासे परिचित हैं, वे सबसे पहले इनके निवारण के लिए काम करेंगे।
डॉ प्रदीप चौधरी हरिद्वार की राजनीति में बड़ा नाम है। समाजसेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। कोरोना कार्यकाल में उन्हें अनेकों जरूरतमंदों की सेवा की और तभी से निरंतर सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं। सेवा के साथ उन्हें चुनाव के मैनेजमेंट का अच्छा अनुभव है। वे भाजपा में कई चुनावों के कार्यालयों का प्रबंधन संभाल चुके हैं। डॉ प्रदीप कुमार हरिद्वार में निवासरत है। डॉ प्रदीप चौधरी 2002 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद की जिम्मेदारी निभाने से उन्हें चुनाव का अच्छा संचालन करने का अनुभव हैं। डॉ प्रदीप चौधरी की भाजपा संगठन में अच्छी पकड़ है और इसी का फायदा उन्हें हरिद्वार नगर निगम में प्रत्याशी बनाने में मदद करेगा। डॉ प्रदीप चौधरी का कहना है कि वे हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनके उद्देश्य में शामिल है। गरीब बेटियों की शादी हो या उनकी शिक्षा, वे हमेशा मदद करते हैं।


उनके पास चुनाव मैनेजमेंट की अच्छी टीम है। उनका कहना है कि जनता के हर कार्य में शामिल होंगे। क्षेत्र की हर समस्या को दूर कराने के लिए दिन रात लगे रहते हैं। उनका कहना है कि पिछले पांच साल कांग्रेस की मेयर रहीं, इस पांच साल की अवधि में शहरवासी अपने को ठगा हुआ महसूस करते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
डॉ प्रदीप चौधरी के बारे में ————
डॉ प्रदीप चौधरी बीएससी, एमएससी, एमए वैदिक साहित्य, पीएचडी कर नेट क्वालीफाई कर चुके हैं। वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 18 वर्षों से शिक्षा दे रहे हैं। भाजपा में वे फिलहाल ओबीसी मोर्चा में जिलाध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इससे पहले वे जिला उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री पद पर रहे चुके हैं।
डॉ प्रदीप चौधरी के राजनीति करियर की बात करें तो वे सन—1996—97 में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर चयनित रहे हैं, इससे पहले 1993—94 में वे छात्र संघ कार्यकारिणी में सचिव पद पर रहे। उनके छात्र हित में उठाए गए कार्यों से उन्हें दो साल बाद अध्यक्ष चुना गया। हालांकि वे राष्ट्रीय स्वयं संघ में 1984 में शामिल हो गए थे और तभी से सेवा कर रहे हैं।


— वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 1983 में सदस्य बनें। उन्होंने 1984 में प्रथम संघ शिक्षा वर्ग किया और द्यितीय संघ शिक्षा वर्ग 1991 में किया। वे अपने कार्यों के चलते हुए शाखा मुख्य शिक्षा बनें और मंडल कार्यवाह के रूप में 1986 में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद शायं नगर कार्यवाह 1996—1997 तक रहे।
— वे रामभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे और दिसंबर 1992 में आयोध्या कार सेवा के दौरान मेरठ में जेल में रहे। उन्होंने कार सेवकों के साथ रथ यात्रा में भाग लिया। संगठन की योजना के अनुसार सामाजिक समरसत्ता में हरिद्वार जिला संयोजक पद पर कार्य किया।
— 2017 और 2022 में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा चुनाव में चुनाव कार्यालय प्रभारी के तौर पर कार्य किया।
— लोकसभा चुनाव—2024 में चुनाव संचालन समिति में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के सक्रिय सदस्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *