जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। चंडी चौक की टैक्सी मैक्सी यूनियन के चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। प्रधान चुनाव के लिए चालक व मालिक प्रतिभाग करेंगे। सर्वसम्मति से चुनाव यूनियन के सचिव दिनेश कुमार उर्फ बाबू ने घोषित कर दिया है।
सोमवार को वन समाधि पर ओम शनि टैक्सी मैक्सी यूनियन वेलफेयर एसोसिएशन चंडी चौक पर यूनियन से जुडे सभी चालक व मालिकों की बैठक हुई। जिसमें यूनियन का चुनाव कराने की सहमति बनी। यूनियन के सचिव दिनेश कुमार उर्फ बाबू ने बताया कि सभी चालकों एवं मालिकों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि 19 जनवरी— 2026 को समय शाम 5:30 पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें सभी चालक व मालिक अपना समर्थन पत्र देकर अपना प्रधान नियुक्त करेंगे।
इस मौके पर अमित कश्यप, बब्लू, रूद्राक्ष, आद मोहम्मद, इमरान, कपिल, वाजिद, मोहसिन, नौशाद, शाकिर, आरिफ, व्रजकुमार, बंटी, आमिर, आदिल, नवेद आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *