जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भोजपुरी लोक समिति भेल हरिद्वार द्वारा शिव मंदिर सेक्टर 5बी, बीएचईएल के शिव मंदिर प्रांगण में कोविड गाइड लाईन का अनुपालन करते हुए 60 वां सरस्वती पूजन एवं भंडारा 2024 का कार्यक्रम बहुत हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया।
समिति के अध्यक्ष आलोक शुक्ला एवं मुख्य अतिथि टीएस मुरली कार्यपालक निदेशक हीप & cffp बीएचईएल ने विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा सम्पन्न कराई तथा आशीर्वाद ग्रहणकर जन कल्याण के लिए प्रार्थना की। संजय सक्सेना, रंजन कुमार, एनपी राय, विवेक शरण, जेबी सिंह, अमित तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, डॉ. एके झा, संजय सेठ, सुरेश सिह, नवीन तिवारी, एचएल बिंद, डीएन यादव और गौरव ओझा आदि भी इस पूजन के साक्षी बने तथा हवन में आहूति देकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का सन्देश दिया। पूजन एवं हवन के पश्चात छोटे बच्चों के मध्य कलम व कॉपी वितरित कर उनका विद्याआरम्भ संस्कार किया गया। तत्पश्चात व्यापक रूप से उपस्थित लोगों ने मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया व प्रसाद ग्रहण कर इस आयोजन के लिए भोजपुरी लोक समिति की भूरि भूरि प्रसंशा की। मुख्य अतिथि टीएस मुरली कार्यपालक निदेशक बीएचईएल एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भोजपुरी लोक समिति के सदस्यों को बधाई दी तथा भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।


इस अवसर पर समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य गणेश चौधरी, नवीन तिवारी, उपाध्यक्ष डीएन यादव, राधेश्याम, गौरव ओझा, सचिव सुनील कुमार गुप्ता, सह सचिव रवि यादव, डीएस बिंद, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कुमार वर्मा, उप कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, छोटे लाल मीडिया प्रभारी शिव शंकर पाण्डेय और राजीव वर्मा, आरए उपाध्याय, विनोद सिंह, अंगद यादव, जेपी वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, केएन राय, अतुल राय, राजीव रंजन, अमरेंद्र पाण्डेय, रविंद्र यादव, अमृत रंजन, संजय, चिरंजीव, कमल किशोर, सोनू, शिव कुमार, हरिकेश, धनंजय, संजीत, राजीव, राजकुमार, रामनिवास, सुनील, संतोष, राजेश, कृष्ण कुमार, प्रभात त्रिपाठी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *