जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

कल्याणपुरी के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 13 में दोस्तों के साथ पार्क में आग सेक रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। रवि नाम के युवक को पांच गोली मारी गई हैं। उसकी हालत गंभीर है। उसका मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात 12.30 बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आपसी रंजिश का शक है। रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक है और वह कई पुरस्कार जीत चुका है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में लगी है।

अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं: केजरीवाल

त्रिलोकपुर में युवक पर जानलेवा हमले को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ। सरेआम गोलियाँ चल रही हैं। दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *