जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
भाजपा ने पार्षदों की सूची जारी कर दी है। सूची में कई नए चेहरे शामिल हुए है। कुछ ऐसे भी प्रत्याशी बनाए हैं जोकि मेयर का टिकट मांग रहे थे। उन्हें पार्षद का टिकट मिलने पर मेयर का पत्ता साफ हो गया है।
सप्तऋषि से पार्षद अनिल मिश्रा का टिकट काटकर आकाश भाटी पर विश्वास जताया है। रोज गार्डन से भी लोकेश पाल का टिकट काट दिया है। वही, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कई पार्षदों पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। जिसमें बैरागी से सचिन अग्रवाल और नाथनगर से अनुज सिंह को टिकट दिया है।




