जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित एसके अकेडमी में आयोजित 4जी स्मेशर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग और सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर ने फीता काटकर किया। अंडर 11, 13, 15, एवं 17 अलग-अलग श्रेणियों में बच्चों ने प्रतिभाग किया। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता का फाइनल 27 मई को खेला जाएगा।
डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि आज के समय में खेलों को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार लगातार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। जिसका लाभ भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम करता है। सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर ने कहा कि बच्चों में खेलो के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने आयोजक मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कमेटी का प्रयास शानदार है और इसका लाभ खेल और खिलाड़ी दोनों को मिलेगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जोशी, सुमन कुमार, राजीव बजाज, करण बिष्ट, अमित दानी, अंकित बिश्नोई, मनोज खन्ना, विक्रम उर्फ नंदू, धनसुख, हिमांशु सैनी, राजबीर चौहान आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *