जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बिजनौर और देश के विख्यात सतपुरूष बाबा फुलसंदे वाले आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र का देश दुनिया में प्रचार प्रसार करने वाले बाबा फुलसंदे त्रिलोक नगर, गुरुकुल में प्रेस क्लब हरिद्वार के नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। जहां धर्मेंद्र चौधरी, पल्लवी चौधरी, शौर्य चौधरी और परिवार के लोगों द्वारा बाबा फुलसंदे वालों का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान गुरुकुल के भाजपा पार्षद नागेंद्र राणा, वरिष्ठ पत्रकार नरेश गुप्ता, राहुल वर्मा, सुनील पाल,विकास चौहान, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, हरेंद्र चौधरी ने बाबा को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया।


बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा सत मार्ग पर चलना चाहिए, इस लोक में ही व्यक्ति को अपने अच्छे बुरे कर्मों का फल मिलता है, उन्होंने बिजनौर के बारे में बताते हुए कहा कि बिजनौर महात्मा विदुर की पवित्र धरती है जहां पर यम का भी स्थान है उनके आश्रम में भी यम की पूजा की जाती है, इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों के साथ बाबा की कई विषयो पर लंबी वार्ता होगी। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सतपुरुष बताते हुए कहा कि ऐसे सतपुरुष का जन्म सदियों में एक बार होता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *