राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी के प्रबधक जयंत चौहान

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में अवैध तरीके से छात्रों से फीस उगाही और उसका गबन करने के मामले में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक बाबू के साथ प्रधानाचार्य को भी पद से हटा दिया है।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया हैं। विद्यालय की शुल्क सम्बंधित दस्तावेजो में फर्जी हस्ताक्षर करने व शुल्क सम्बंधित प्राप्त धन राशि के गमन के चलते विभागीय कार्यवाही हेतु जांच की संस्तुति की गई हैं। इन्हीं के साथ कॉलेज में कार्यरत कनिष्ठ सहायक अमन सैनी को भी निलंबित कर दिया गया हैं।
विद्यालय की शुल्क सम्बंधित दस्तावेजो में फर्जी हस्ताक्षर करने व शुल्क सम्बंधित प्राप्त धन राशि के गमन के चलते विभागीय कार्यवाही हेतु जांच की संस्तुति की गई हैं।
एक के बाद एक प्रबंध समिति द्वारा सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय के बाद कि गयी कार्यवाही से विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया हैं। प्रबंध समिति ने निर्देश दिए है कि निलंबन के दौरान प्रधानचार्य विद्यालय परिसर के कक्ष संख्या 4 में बैठेंगे इस दौरान विद्यालय के किसी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्हें इस अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता जारी रहेगा। प्रधानचार्य के निलम्बन में निर्देशित किया गया है की तत्काल प्रभाव से अपना प्रशासनिक व वित्तीय चार्ज आशा चौहान प्रवक्ता रसायन विज्ञान को सौंप दे। अध्यक्ष राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ने पत्र जारी कर निर्देशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड सरकार,अपर निर्देशक माध्यमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल, प्रबंधक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य ओर वरिष्ठ लिपिक को पत्र प्रेषित किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *