छात्र की फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
मोबाइल पर बात करते समय 17 वर्षीय छात्र आदित्य सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे बालकनी में खड़े होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मची हुई है। मृतक छात्र के पिता डॉक्टर वीरेंद्र सिंह जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में तैनात हैं।
घटना आगरा के सिकंदरा के शास्त्रीपुरम की है। घटना की जानकारी हाेने पर अपार्टमेंट के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आदित्य नीट की तैयारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह बालकनी में मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान नीचे गिर गए।
डाक्टर वीरेंद्र सिंह अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 207 में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे 17 वर्षीय आदित्य सिंह बारहवीं के छात्र थे। वह आकाश इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी कर रहे थे। वह बेहद प्रतिभाशाली थे। स्वजन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे आदित्य किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। वह बालकनी में खड़े हुए थे। इसी दौरान तेज आवाज आने लोगों का शोर सुनाई देने पर स्वजन बालकनी में पहुंचे।
आकाश को दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फर्श पर पड़ा पाया। पास के अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु से घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वजन से जानकारी ली जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *