जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। देहरादून में आयोजित 22वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप सब यूथ के इंडिविजुअल वर्ग में धर्मनगरी के ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल सातवीं कक्षा के छात्र रोनाल्डो बिष्ट (11) ने स्टेट क्वालीफाई किया। क्वालीफाई करने पर उनके परिजन और पड़ोसी बहुत खुश हैं। बच्चे की जीत पर उनके समाजसेवी पिता डॉ. मनोज बिष्ट और माता नीतू बिष्ट ने बताया कि रोनाल्डो को शुरू से ही शूटिंग पसंद रही और उसकी लगन को देखते हुए देवभूमि शूटिंग एकेडमी में दाखिला करवाया। जहां पर मेहनत कर उसने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए प्रतियोगिताएं जीती। खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की इच्छा अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। जिससे बच्चे आप अपने समाज, देश का नाम रोशन कर सकें। खेलकूद में भी बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हाल ही पेरिस ओलंपिक के शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के शूटर्स ने पदक जीते और देश का मान बढ़ाया। कोच योगेंद्र यादव ने कहा कि रोनाल्डो बहुत होशियार बच्चा है। एक बार में ही समझ जाता है। बच्चों पर जितनी मेहनत करेंगे बच्चे भी वैसा ही परिणाम देंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *