जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
बड़ी संख्या में आईएएस अफसरों के विभाग बदले के साथ 11 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। कई महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। लंबे समय तक सूचना निदेशक के पद पर रहे आईएएस शिशिर का तबादला किया गया है।
तबादलों की पूरी सूची
1 लक्कू वेंकटेश्वरलू की प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ पर तैनाती।
2 अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
3 वाराणसी मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन बनाया।
4 वाराणसी जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को मंडलायुक्त वाराणसी बनाया है।
5 विशेष सचिव, मुुख्यमंत्री सत्येंद्र कुमार को जिलाधिकारी वाराणसी बनाया है।
6 हापुड़ डीएम प्रेरणा शर्मा को सूडा निदेशक बनाया है।
7 मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय को जिलाधिकारी हापुड़ बनाया है।
8 गोरखपुर के सीडीओ संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण मेरठ का उपाध्यक्ष बनाया है।
9 अलीगढ़ संयुक्त मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी को सीडीओ गोरखपुर बनाया है।
10 बरेली डीएम रवीन्द्र कुमार-2 को आजमगढ़ का डीएम बनाया है।
11 आजमगढ़ के डीएम नवनीत सिंह चहल को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया है।
12 डीएम अंबेडकरनगर अविनाश सिंह को बरेली का डीएम बनाया है।
13 विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग अनुपम शुक्ला को अंबेडकरनगर का डीएम बनाया है।
14 लखनऊ नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया है।
15 प्रयागराज के सीडीओ गौरव कुमार को नगर आयुक्त नगर निगम, लखनऊ बनाया है।
16 संयुक्त मैजिस्ट्रेट, चंदोली हर्षिका सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज बनाया है।
17 गाजीपुर के डीएम आर्यका अखौरी को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया है।
18 झांसी के डीएम अविनाश कुमार को जिलाधिकारी गाजीपुर बनाया है।
19 महोबा के डीएम मृदुल चौधरी को जिलाधिकारी झांसी बनाया है।
20 सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड गजल भारद्वाज को जिलाधिकारी महोबा बनाया है।
21 संत कबीरनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को जिलाधिकारी कुशीनगर बनाया है।
22 कुशीनगर के डीएम विशाल भारद्वाज विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन बनाया है।
23 माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार को जिलाधिकारी संत कबीरनगर बनाया है।

24 विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड डॉ. उज्जवल कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन बनाया है।
25 विशेष सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को पुलकित खरे मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन बनाया है।
26 विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश शिशिर को विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया है।
27 जिलाधिकारी भदोही विशाल सिंह को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश बनाया है।
28 उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद शैलेश कुमार को भदोही जिलाधिकारी बनाया है।
29 श्रावस्ती संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती के सीडीओ अनुभव सिंह को उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद बनाया है।
30 संयुक्त मजिस्ट्रेट, बस्ती शाहिद अहमद को मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती बनाया है।
31 प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन जगदीश को सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया है।
32 सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग अभय को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया है।
33 सचिव, राजस्व विभाग डॉ. वेदपति मिश्रा को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *