जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो वायरल है। भेल के sector-1 शराबियों के अड्डे से प्रसिद्ध क्षेत्र में मामला हुआ है। शराबियों ने पहले एक राहगीर की कार तोड़ी, फिर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी।
मामला इस प्रकार बताया जा रहा है कि कनखल निवासी हिमांशु उपाध्याय किसी काम से शिवालिक नगर जा रहे थे. sector-1 चौराहे पर उनकी कार में पंचर हो गया. जैसे ही ब्रेक लगाकर कार रोकी तो सामने से गुजर रहे एक सरदार युवक ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी. इस दौरान उसके अन्य साथी भी आ गए और हिमांशु हिमांशु की कार के शीशे तोड़ते हुए उनके साथ मारपीट भी करनी शुरू कर दी. इस दौरान वहां से गुजर रही चेतक पुलिस मौके पर पहुंच गई और बीच-बचाव करने लगे, लेकिन शराबियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी. चेतक पुलिसकर्मियों ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शराबियों को हिरासत में लेते हुए कोतवाली ले गई. मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है.

