जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तराखंड के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद ने शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच दोनों राज्यों के बीच तमाम पहलुओं के साथ सामंजस्य पर चर्चा हुई।
रविवार को उत्तराखंड के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंटवार्ता की। देवभूमि उत्तराखंड के विकास व उत्थान हेतु राज्यो के बीच चल रहे अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने के लिए महत्त्वपूर्ण चर्चा हुई। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि योगी जी देवभूमि के प्रति विशाल हृदय व प्रेम भाव रखते हैं, उनकी उदारता से राज्य को लाभ मिलेगा। भारतीय संस्कृति व राष्ट्र निर्माण पर आपका चिंतन प्रेरित करता है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का विकास किया है। उनसे सभी वर्ग के लोग ख़ुश है। सबसे बड़ा काम उन्होंने उत्तर प्रदेश में फैले बदमाशों के नेटवर्क एवं तिलिस्म को तोड़ा, साथ ही भ्रष्टाचार को दूर किया। उन्होंने कहा कि योगी जी के कार्यों से सभी को सीख लेनी चाहिए।