जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के आह्वान पर सेवा ही संघटन है के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर भारी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाते हुए रक्तदान किया। इस दौरान गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिविर में पहुँचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
जिला अस्पताल हरिद्वार में “”सेवा ही संघठन है””
के अन्तर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आह्वान पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन भाजयुमो के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल एवं जिला अध्यक्ष भाजपा डॉक्टर जयपाल चौहान सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने समस्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने भी अधिक से अधिक रक्तदान का आह्वान किया।
रक्तदान शिविर में उत्तराखण्ड सरकार के गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कोविड 19 की इस महामारी मे भाजपा युवा मोर्चा जिले भर में सेवा का कार्य कर रहा है भाजपा युवा मोर्चा हमेशा ही देश सेवा करता है।
भाजयुमो के जिला मंत्री कार्यक्रम के संयोजक संदीप प्रधान ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।
इस मौके पर भाजयुमो के जिला मंत्री कार्यक्रम के संयोजक संदीप प्रधान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, महीला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुभाष चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी,सह मीडिया प्रभारी विनीत सैनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी चीनू नीतीश चौधरी, गौरव चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, सुमीत लखेड़ा, रोहित पाल, हितेश चौहान, हिमांशू वर्मा, शिवम शोर्त्रिय, सचिन सैनी, दीपांशु शर्मा, ऋतिक शर्मा, सोनू लाला, विनोद भारद्वाज, हिमांशू चौहान, वीरेंद्र चौहान लोकेश, अनिमेष, अभिषेक चौधरी, गोरव गुर्जर, धनवीर कश्यप, गुड्डू तिवारी, देवराज कश्यप, अनुराग वर्मा, सुमीत वर्मा, मयूर प्रताप, शिवम चौहान एवं समस्त मंडलों से कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।