जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला पंचायत के कई सदस्यों ने भाजपा कार्यालय पर कई जिला पंचायत के पांच सदस्यों के साथ ग्राम प्रधान और बीडीसी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें नगला कुबड़ा जिला पंचायत क्षेत्र से निर्दलीय विजयी रही अनीता देवी पत्नी विपिन कुमार ने, एथल बुजुर्ग से निर्दलीय रेनू बाला, मजाहिदपुर सत्ती वाला से अंजू, दरियापुर दयालपुर से फरहीन, भंगेड़ी महावतपुर सीट की सदस्य खुर्शीदा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
हरिद्वार में जगजीतपुर कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार लोकसभा के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में पांच जिला पंचायत सदस्यों ने ज्वाइनिंग की। जिसमें नगला कुबड़ा जिला पंचायत क्षेत्र से निर्दलीय विजयी रही अनीता देवी पत्नी विपिन कुमार ने, एथल बुजुर्ग से निर्दलीय रेनू बाला, मजाहिदपुर सत्ती वाला से अंजू, दरियापुर दयालपुर से फरहीन, भंगेड़ी महावतपुर सीट की सदस्य खुर्शीदा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पुहाना की बीडीसी इमरान, पाडली गुर्जर से आमिर अली, बडेढी राजपूतान से तुलनाराम राव, किशनपुर से दिलशाद, खानपुर से कांग्रेस से जीते नीतीश चौधरी एवं भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य जीती आयुषी राकेश ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ग्राम प्रधानों में पुहाना से ग्राम प्रधान यूनुस झागा, मजरी से ग्राम प्रधान इकबाल पाडली गुर्जर से ग्राम प्रधान अखलाक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसके अतिरिक्त कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश, कांग्रेस के युवा के प्रदेश महामंत्री मनीष चौधरी और उत्तराखंड किसान कांग्रेस व खानपुर विधानसभा के प्रभारी अमित कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक खजान दास, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मास्टर सत्यपाल सिंह, राजपाल सिंह, डॉ मधु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संयोजक कुलदीप कुमार, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, अनिल अरोड़ा, आशु चौधरी, लव शर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।