बसपा की बैठक में शामिल प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष ने जनता की समस्याएं सुनते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल में जनता त्रस्त है। अब आम आदमी पार्टी के नेता प्रदेश की सीधे साधी जनता को लूटने के लिए झूठा प्रलोभन देकर नाकाम प्रयास कर रहे हैं। अब प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी और जनता समस्या मुक्त होगी।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर पर उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी मदनलाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को सुनकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया आने वाले चुनाव में अगर जीत को सुनिश्चित करना है तो जनता के मूल कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। अपने क्षेत्र की आम जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं बिजली पानी सड़क जैसे समस्याओं के निराकरण के लिए सभी विभागों में जाकर समाधान कराना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से अपने क्षेत्र मे बीएलओ से मिलकर गरीब में वंचित लोगों के वोट बनवाने चाहिए। जिससे आने वाले चुनाव में शोषित व्यक्ति अपने वोट का सही इस्तेमाल कर सके अन्यथा बीजेपी व अन्य पार्टी के लोग गरीब जनता के वोट कटवा देते हैं। जिसके कारण गरीब जनता वोट डालने से वंचित रह जाती हैं बसपा के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि हम सभी लोगों ने गांव गांव में जाकर नोट बनवाने का अभियान चलाया हुआ जो पार्टी का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। डॉक्टर एसपी बावरा ने बताया आगामी चुनाव को जीतने के लिए हम जनता के सभी कार्य करने के लिए वचनबद्ध है जनता का रुझान बसपा की ओर बढ़ रहा है।
जिला सचिव एवं विधानसभा रानीपुर प्रभारी राजदीप मैनवाल ने कहा कि जनता का बसपा में रूझान है, इसका जीगता जागता उदाहरण है कि प्रदेश सरकार बसपा से इस कदर डरी हुई है कि त्रिस्तरीय चुनाव नहीं करा रही है।
इस मौके पर बामसेफ संयोजक खड़क सिंह, मदनपाल सिंह, लोकसभा प्रभारी अरुण कुमार, जिला सचिव अनिल कुमार एडवोकेट चंद्र किरण पदम सिंह अनिल कुमार मौजूद रहें।