जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के नेताओ ने पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हुए महँगाई पर आक्रोश जताया। श्यामपुर पंप पर प्रदर्शन करते हुए पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि देश और राज्य में आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है, तभी से पूरे बेरोजगार दर और महंगाई दर अपने चरम पर पहुंच चुकी है।
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आव्हान पर पूरे प्रदेश के अंदर भाजपा शक्ति केंद्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में पेट्रोल पंप पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में भाजपा हटाओ महंगाई हटाओ मोदी तेरा कैसा खेल, महंगे गैस महंगा तेल तेल के दाम कम करो, भाजपा सरकार मुर्दाबाद, मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजीव चौधरी के नेतृत्व में श्यामपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जो तेल और रसोई गैस वह अन्य खाद्य जरूरत की चीजों पर जो भारी कीमतों में बढ़ावा हुआ है। उस पर पूरे प्रदेश का कांग्रेस जन अपना विरोध दर्ज कर रहा है। जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है, तभी से पूरे बेरोजगार दर और महंगाई दर अपने चरम पर पहुंच चुकी है। मोदी सरकार अपनी उद्योगपतियों की मित्र मंडली को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसी ऐसी योजनाएं बना रहे हैं जिससे देश का गरीब मजदूर और मध्यम वर्गीय समाज आज बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। ना तो रोजगार है न ही सरकार के पास कोई ऐसी योजनाएं जिससे समाज का भला हो सके। कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में और प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा की उद्योगपतियों के फायदा पहुंचाने वाली सरकार को उखाड़ देंगे।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से संतोष सेमवाल, मनीष सैनी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश, तोपाल, सोनू अंसारी, नीरज कश्यप, शहजाद क़ुरेशी, आसिफ अंसारी, नूर अहमद, नूर मोहम्मद, सूरज रावत, ओमपाल, राजन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।