दिव्यांग संदीप अरोड़ा जरूरतमंदों को राशन वितरण करते हुए

ब्यूरो, रिपोर्ट
प्रदेश के दिव्यांगों ने लॉकडाउन में विशेष काम किए। जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें जीवन जीने के लिए सामान उपलब्ध कराने का विशेष काम किया। प्रदेश के ऐसे 54 लोगों को राज्य सरकार सम्मानित कर रही हैं, ​इनमें हरिद्वार जनपद के सात लोगों के नाम है। इन सभी को विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर को राज्य पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कोविड—19 होने के चलते हुए इन्हें जनपद स्तर पर जिलाधिकारी सम्मान देंगे। इनमें हरिद्वार के होटल व्यवसायी मूक बधिर संदीप अरोड़ा का भी ना​म शामिल हैं। हरिद्वार जिल से कनखल निवासी अंकित शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा, पश्चिमी अंबर तालाब रुड़की के सचिन सैनी पुत्र अनिल सैनी, गोवर्धनपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र पितांबर सिंह, शफीपुर ​रुड़की निवासी विपिन कुमार पुत्र शिवदास, जमालपुर कलां निवासी अनीता वर्मा पत्नी संजय वर्मा, मोहितपुर भगवानपुर निवासी शाकिर अली पुत्र नियामुल के नाम शामिल है। इन सभी को राज्य पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

हरिद्वार में दिव्यांग संदीप अरोड़ा जरूरतमंदों को राशन वितरण करते हुए

संदीप अरोड़ा के बारे में जानिए
राज्य सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर होटल व्यवसायी संदीप अरोड़ा ने बताया कि स्वत: रोजगार में कार्यरत कैटेगरी से उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। इस कैटेगरी से प्रदेश के मात्र 10 दिव्यांग हस्तियों के नाम हैं। यह राज्य पुरस्कार संदीप को उनके द्वारा कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान मूक बधिरों, दिव्यांगों, गरीब मजदूरों, यात्रियों और प्रवासियों को 51 दिन लगातार राशन वितरण किए जाने के कारण दिया जा रहा है और संदीप ने कई बार मूक बधिरों और दिव्यांगों के गंगा सफाई अभियान, रैलियों, दिव्यांगों के जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग आंदोलन, कई मूक बधिरों को नौकरी, मूक नाटक का सफल मंचन व अन्य सामाजिक कार्यक्रम किए। संदीप अरोड़ा के नेतृत्व में 2016 में उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति आंदोलन के दौरान तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने राज्य दिव्यांग कल्याण आयोग का गठन भी किया गया। वह आयोग के सदस्य रहे और वर्टमान में जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति के सदस्य है। उनको देश की कई बड़ी संस्थाओ द्वारा सम्मानित भी चुका था। कोरोना के बढ़ते केसो के कारण यह राज्य पुरस्कार राजधानी देहरादून में ना देकर जिले में डीएम के द्वारा दिए जाएंगे।