जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। इंडियन डेंटल एसोसिएशन हरिद्वार शाखा ने हरिद्वार एवं रुड़की के दंत चिकित्सकों का बैडमिंटन टूर्नामेंट में डॉ नीरज, डॉ आरूषि, डॉ गगन, डॉ प्रियंका, डॉ आकाश ने सामने खेल रहे डॉक्टर को शिकस्त देकर मेडल जीता। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी।
रविवार को सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित इंडियन डेंटल एसोसिएशन हरिद्वार शाखा की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में हरिद्वार एवं रुड़की के 40 दंत चिकित्सकों ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। मैच के दौरान कुल 5 फॉर्मेट में मैच खेले गए।
जिसमें पुरुष सिंगल के रोमांचक मैच में डॉ नीरज ने फाइनल में जीत दर्ज की। महिला सिंगल में डॉ आरुषि ने जीत दर्ज की। पुरुष डबल में डॉ नीरज, डॉ गगन ने जीत दर्ज की। महिला डबल में डॉ प्रियंका, डॉ शैंकी, मिक्स डबल में डॉ आरुषि व डॉ आकाश ने जीत दर्ज की।

बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि डॉक्टरों पर इलाज का महत्वपूर्ण जिम्मा होता है, जिम्मेदारी के दौरान मानसिक तनाव भी बहुत बढ़ जाता है, इसलिए खेल या अन्य तरह का आयोजन करते हुए डॉक्टरों को स्फूर्ति प्रदान करने के लिए जरूरत होती है। अंतरराष्ट्रीय शूटर लोकपाल सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार नगर सम्पर्क प्रमुख अमित शर्मा ने विचार रखते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट का आयोजन आईडीए हरिद्वार के डॉक्टर सुखपाल, डॉक्टर वेदर, डॉक्टर कुलदीप सिंह ने किया।मैच में मुख्य रूप से डॉ प्रियंका, डॉ राहुल, डॉ कुलदीप, डॉ तनु, डॉ विश्वास, डॉ हिमांशु, डॉ चांदनी, डॉ शैंकी, डॉ ओसीन आदि शामिल हुए।

