जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आज भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार डॉ भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। स्वामी यतीश्वरानंद ने नूरपुर पंजनहेड़ी, गाजीवाली, चंडीघाट, फेरुपुर, धनपुरा, अजीतपुर, जमालपुर कलां, बहादरपुर जट्ट आदि ग्रामों में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार को वेद मंदिर आश्रम में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उनके संघर्ष के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें शुरुआती शिक्षा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन बाबा साहेब बचपन से ही बुद्धिमान और पढ़ाई में अच्छे थे, इसलिए उन्होंने जात-पात की जंजीरों को तोड़ अपनी शिक्षा पूरी की। स्वामी ने बताया कि आजादी की लडाई में शामिल हुए और स्वतंत्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने उनके सपने को साकार नहीं होने दिया, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार उनके सपनों को साकार करने का काम रही है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, जितेंद्र सैनी, ऋषिपाल कश्यप, पार्षद अनुज सिंह, पिंटू सैनी, अंकित चौहान, अरविंद कुमार, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, मंडल महामंत्री पंकज चौधरी, छोटू जयंत, राजकुमार, कृष्णपाल प्रधान, ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, पंकज चौहान, श्रवण चौहान, ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, अमित राणा आदि शामिल हुए।
वेद मंदिर आश्रम में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद 